रेलवे स्टेशन पर रेलवे चिल्ड्रन के तत्वावधान में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इसके जरिये बाल अपराध रोकने का संदेश दिया गया। जीआरपी निरीक्षक नवरत्न गौतम, एसआई सलीम, सीटीआई सुभाष शर्मा, एएसआई चरण सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे। कलाकारों ने नाटक के जरिये यात्रियों को समझाया कि बच्चों को बहला-फुसलाकर या अपहरण कर उनसे गलत कार्य कराने वाले गिरोह के तौर तरीके, उनसे सतर्क रहने के बारे में बताया। अभिभावकाें को भी इसको लेकर जागरूक रहने का संदेश दिया गया। रेलवे चिल्ड्रेन इंडिया के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर शुभम चक्रवर्ती व जीआरपी एसआई लक्ष्मीकांत ने स्टेशन पर लापता होने वाले बच्चों की स्थिति के बारे में बताया। लोग गिरोह का शिकार होने से बच सकते हैं, इसके बारे में भी उन्होंने जानकारी दी।