गाजियाबाद के कविनगर क्षेत्र में नेहरूनगर पुल के नीचे सोमवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे बाइक सवार तीन बदमाशों ने आइसक्रीम कंपनी में कार्यरत मुनीम अमित कुमार की आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर 8.15 लाख रुपये लूट लिए। वारदात को अंजाम देकर आरोपी हवा में पिस्टल लहराते हुए फरार हो गए। घटना स्थल का एडिशनल पुलिस कमिश्नर आलोद प्रियदर्शी समेत अन्य अधिकारियों ने जायजा लिया।