गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में नशे में कार चला रहे एक युवक ने आधा दर्जन से ज्यादा लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में एक बच्चे की मौत हो गयी, सात लोग घायल हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये सभी लोग रामलीला देखने जा रहे थे। ड्राइवर की पहचान गुरग्राम में काम करने वाले एक प्राइवेट कम्पनी के मैनेजर के तौर पर हुई है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।