सीएम योगी आदित्यनाथ के दौरे से एक दिन पहले गाजियबाद पुलिस ने एक कुख्यात बदमाश हरेंद्र को धर दबोचा है। ये कामयाबी गाजियाबाद पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद मिली। इस दौरान बदमाश हरेंद्र गोली लगने से घायल हो गया जिसे गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसका एक साथी फरार होने में कामयाब रहा। वहीं इस मुठभेड़ में एक दरोगा और एक सिपाही भी गोली लगने से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।