फरीदाबाद के बल्लभगढ़ गांव जालहाका का रहने वाला 29 वर्षीय सुनील शनिवार से लापता था, जिसका मोबाइल और बुलेट मोटरसाइकिल चंदावली गांव के पास आगरा नहर के किनारे पर पड़ी हुई मिली। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिजन और पुलिस ने युवक की तलाश शुरू की। बीते रात करीब नौ बजे तक 29 वर्षीय सुनील से परिजनों का फोन के माध्यम से संपर्क हो रहा था, लेकिन नौ बजे के बाद सुनील के परिजनों का संपर्क अचानक सुनील से टूट गया। तभी से लगातार सुनील के परिजन सुनील को खोजने में लग गए। काफी खोजने के बाद जब सुनील का कोई पता नहीं चला तो आखिरकार परिजन पुलिस के पास पहुंचे इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर युवक की जांच शुरू कर दी।।