फरीदाबाद में ऊंचा गांव के पास दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 26 साल के नरेश सैनी की मौके पर ही मौत हो गई। नरेश सैनी एक निजी स्कूलों में बस चालक के पद पर कार्यरत थे, जो शुक्रवार को ड्यूटी पूरी करने के बाद वापस अपने घर आ रहे थे। तभी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक पर उनके साथ एक दोस्त भी सवार था। दोनों ने हेलमेट को पहना हुआ था। इस हादसे में उनके दोस्त की हालत भी अभी गंभीर बताई जा रही है। जिसका उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है।