फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीके अस्पताल एक्सरे मशीन बंद: लगातार चार दिन से जांच सेवा ठप, मरीजों ने लगाए गंभीर आरोप

राहुल तिवारी Updated Tue, 25 Nov 2025 10:45 PM IST

फरीदाबाद में बीके अस्पताल के रेडियोलॉजी कक्ष के बाहर चार दिनों से एक्सरे मशीन खराब होने का नोटिस चस्पा है, जिसके चलते एक्सरे कराने आने वाले मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लाइन में लगे कई मरीज बिना जांच कराए ही वापस लौट रहे हैं। कुछ मरीजों का आरोप है कि नोटिस के बावजूद कुछ लोगों का अंदर एक्सरे किया जा रहा है, जबकि आम मरीजों को नोटिस पढ़कर वापस जाने को कहा जाता है। इससे मरीजों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। इस स्थिति पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. जयंत आहूजा ने बताया कि मुख्य एक्सरे मशीन तकनीकी खराबी के कारण बंद है, लेकिन मरीजों की सुविधा के लिए वैकल्पिक मशीन लगाई गई है और एक्सरे किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि खराब मशीन की मरम्मत के लिए टेक्नीशियन को बुलाया गया है और जल्द ही इसे ठीक कर दिया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें