फरीदाबाद में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा आयोजित हेरिटेज इंडिया क्विज–2025 के पहले चरण का परिणाम घोषित हो चुका है। इस प्रतियोगिता में फरीदाबाद जिले के तीन विद्यालयों ने जगह बनाई है। इसमें सेक्टर-56 स्थित बीवीएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मॉडर्न विद्या निकेतन, फरीदाबाद मॉडल स्कूल का नाम शामिल है। इन विद्यालयों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अगले चरण के लिए क्वालिफाई किया है।