फरीदाबाद सेक्टर 2 स्थित श्रीमती सुषमा स्वराज राजकीय कन्या महाविद्यालय में बुधवार को हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान थीम पर संविधान दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) सतबीर मान ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि देश का संविधान हमें न केवल अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करता है, बल्कि कर्तव्यों के पालन का मार्ग भी प्रशस्त करता है।