फरीदाबाद समेत कई राज्यों के शहरों में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा का आज आयोजन हो रहा है। इसी कड़ी में फरीदाबाद सेक्टर 15 स्थित विद्या मंदिर स्कूल में अमर उजाला द्वारा आयोजित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा देने छात्र पहुंचे। परीक्षा से पहले उनकी चेकिंग हुई और एडमिट कार्ड चेक भी किए।