फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल के मुख्य गेट पर लगातार बह रहा सीवर का गंदा पानी, मरीज और परिजनों को हो रही परेशानी

जिला अस्पताल के मुख्य द्वार पर पिछले कई दिनों से सीवर का गंदा पानी लगातार बह रहा है। इससे मरीजों, उनके परिजनों और अस्पताल स्टाफ को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बदबू और गंदगी के कारण संक्रमण फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। हैरानी की बात यह है कि अस्पताल के बिल्कुल बगल में नगर निगम का मुख्यालय स्थित होने के बावजूद अब तक इस समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बार-बार शिकायत के बाद भी अधिकारी आंखें मूंदे हुए हैं, जिससे प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें