एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण से निपटने के लिए क्षेत्रीय परिवहन विभाग और प्रशासन ने डीजल वाले 10 वर्ष और पेट्रोल-सीएनजी वाले 15 वर्ष पुराने वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया हुआ है। टीम ने पुराने वाहनों के चालान करते हुए उन्हें जब्त किया। अधिकारियों ने बताया कि निर्धारित उम्र पूरी कर चुके वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। क्षेत्र में प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों की संख्या को कम करने के उद्देश्य से क्षेत्रीय परिवहन विभाग और प्रशासन ने डीजल के 10 साल और पेट्रोल के 15 साल पूरे कर चुके वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। इस कदम का मकसद एनसीआर में खराब होती वायु गुणवत्ता का हल निकालना है। क्षेत्रीय परिवहन विभाग के अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि शुक्रवार को उनकी टीम ने 4 ऑटो, एक कैंटर, एक छोटा हाथी, दो ओवरलोड ट्राला को जब्त किया है। इसके अलावा 20 नवंबर को एक कैंटर, एक कार, एक ट्रक, एक हाइड्रा, एक पिकअप को जब्त किया है। 19 नवंबर को एक डंपर, 18 नवंबर को 3 ट्रक, दो पिकअप, एक कैंटर, एक इको, एक डंपर को जब्त किया था। 16 नवंबर को चार कैंटर, एक ट्रक, एक टैंकर और एक डंपर है। वहीं 15 नवंबर को 4 पिकअप, एक कैंटर और एक इको के खिलाफ कार्रवाई की गई। परिवहन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि यह अभियान दिसंबर तक जारी रहेगा और पर्यावरण नियमों को लागू करने और वाहनों से होने वाले उत्सर्जन को कम करने के व्यापक प्रयास का हिस्सा है।