फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मॉडर्न तरीके से डेवलप होगा बल्लभगढ़ के तिगांव की सड़कें

Vikas Kumar Updated Tue, 22 Oct 2024 04:36 PM IST

बल्लभगढ़ के तिगांव सड़क को मॉडर्न तरीके से डेवलप करने की योजना बनाई जा रही है। नवंबर में इसका सड़क का कार्य भी शुरू हो जाएगा। इस सड़क को मॉडर्न तरीके से बनाया जाएगा जिसमें ग्रीनरी के साथ-साथ रंग-बिरंगी लाइट लगेगी। नगर निगम के एक्शन ओपी कर्दम ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि बल्लभगढ़ के अंबेडकर चौक से मुंबई दिल्ली बड़ौदा एक्सप्रेसवे को टच करने वाली सड़क को मॉडर्न तरीके से बनाया जाएगा। इसका कार्य नवंबर में दीपावली के बाद शुरू कर दिया जाएगा जिसमें ग्रीनरी के साथ अलग-अलग तरह की लाइटिंग भी लगाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि यह पूरी प्लानिंग हाई अथॉरिटी को भेज दी गई है जैसे ही अप्रूवल आ जाएगा दीपावली के बाद इस पर काम शुरू कर दिया जाएगा और लगभग कुछ समय बाद लोगों को एक अच्छी मॉडर्न तरीके की सड़क मिलेगी। वही बल्लभगढ़ के विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने इस योजना को लेकर बताया कि साढ़े 9 करोड़ की लागत से तिगांव सड़क को मॉडर्न तरीके से बनाया जा रहा है। जल्द ही इस पर कार्य शुरू हो जाएगा और लोगों को एक अच्छी और सुंदर सड़क मिलेगी। मूलचंद ने बताया कि इस साढ़े 9 करोड रुपए में दो और सड़कों को जोड़ा जाएगा जिसमें तिगांव रोड से सेक्टर नहर को जोड़ने वाली सड़क रहेंगी और तीसरी हार्डवेयर से सेक्टर 55 की तरफ जाने वाली सड़क। इन सड़को को मॉडर्न तरीके से बनाया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें