फरीदाबाद के सेक्टर-7सी के सरकारी स्कूल परिसर में एफएमडीए की ओर से एसटीपी लगाने की योजना को लेकर लोगों में नाराजगी है। उन्होंने कहा कि स्कूल परिसर में बच्चे खेलते हैं और इसी मैदान से करीब 35 बच्चे राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके हैं। यहां समय-समय पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित होती हैं। ऐसे में एसटीपी बनने से खेल मैदान की जगह कम होगी और बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।