फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद: लखानी चौक के पास कूड़े के ढेर में लगी आग, ग्रेप नियमों की उड़ रही धज्जियां

फरीदाबाद में सोहना रोड स्थित लखानी चौक के पास हार्डवेयर क्षेत्र में अज्ञात व्यक्ति ने कूड़े के ढेर में आग लगा दी, जिससे इलाके में धुआं फैल गया। धुएं के कारण राहगीरों और आसपास के दुकानदारों को सांस लेने में दिक्कत हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई दिनों से यहां कूड़ा जमा था, लेकिन सफाई नहीं की गई। किसी ने उसमें आग लगा दी, जिससे वायु प्रदूषण बढ़ गया। यह घटना तब हुई है जब जिले में वायु गुणवत्ता सुधारने के लिए ग्रेप (ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान) लागू है और कूड़ा जलाने पर सख्त पाबंदी है। इसके बावजूद खुले में कूड़ा जलाना प्रशासनिक लापरवाही को दर्शाता है। लोगों ने नगर निगम से तत्काल सफाई और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें