फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़े पर विवाद: दो से तीन युवकों ने एक शख्स को गली में घसीटा..घूंसे मारे, बस पूछा था ये एक सवाल, वीडियो वायरल

अनुज कुमार Updated Thu, 30 Oct 2025 04:56 PM IST

पर्वतीय चौकी क्षेत्र के वार्ड नंबर 8 संजय एनक्लेव में कूड़ा कलेक्शन को लेकर विवाद के बाद एक व्यक्ति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें दो से तीन युवक एक व्यक्ति को सरेआम गली में घसीटते और घूंसे मारते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया है। गली नंबर 12 निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे कूड़ा कलेक्शन करने वाला ट्रैक्टर उनके इलाके में आया था। ट्रैक्टर पर सवार दो-तीन युवक घर-घर जाकर कूड़ा उठाने की पर्ची काट रहे थे और रुपये मांग रहे थे। प्रदीप के अनुसार, उन्होंने युवकों से पूछा कि पिछले चार-पांच दिनों से कूड़ा उठाया ही नहीं गया, फिर पैसे किस बात के मांगे जा रहे हैं। इसी बात पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें