फरीदाबाद की जवाहर कॉलोनी गली नंबर-2 में लोगों ने पेयजल समस्या व जर्जर गली में सीवर के पानी की समस्या को लेकर प्रदर्शन किया। लोगों ने इस दौरान सड़क को जाम कर दिया। जर्जर गली में पानी भरे होने के चलते महिलाओं और बच्चों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस प्रशासन ने लोगों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया।