फरीदाबाद सेक्टर- 82 पुरी प्राणायाम सोसाइटी वासियों के लिए कई समस्याएं बनी हुई हैं। सबसे बड़ी समस्या साफ-सफाई न होने की है। सोसाइटी के बाहर स्ट्रीट लाइट है लेकिन वह कभी कभी ही जलती है। स्ट्रीट लाइट होने के बावजूद लोगों को अंधकार से गुजरना पड़ता है। सड़क पर गोवंश घूमता नजर आता है। जिसकी वजह से कई बार हादसे भी हुए हैं।