फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीटीबी अस्पताल में पंखा गिरने से मरीज की मौत, स्वास्थ्य मंत्री ने मांगी रिपोर्ट

जीटीबी अस्पताल में पंखा गिरने से मरीज मौत मामले पर स्वास्थ्य मंत्री ने मांगी रिपोर्ट जीटीबी अस्पताल में एक मरीज पर सीलिंग फैन गिरने के कुछ घंटे बाद मौत मामले में दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने रिपोर्ट मांगी है। इस मामले में विस्तृत जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव (स्वास्थ्य) की अध्यक्षता में एक जांच समिति गठित की गई है। जिसे तीन दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। बता दें कि शनिवार रात को अस्पताल के वार्ड नंबर 27 में एक मरीज के ऊपर पंखा गिर गया था। जिसके कुछ घंटे बाद मरीज की मौत हो गई। 42 वर्षीय मोहम्मद अकबर नाम का मरीज अस्पताल में मेनिंगोएन्सेफलाइटिस, एस्पिरेशन निमोनिया, स्ट्रोक और हाइपरटेंशन की बीमारी के उपचार के लिए भर्ती हुआ था। अस्पताल के डॉक्टर का कहना था इस घटना के दौरान मरीज के अलावा नर्सिंग अधिकारी के पैर में चोट लगी थी। हालांकि मरीज की मौत पंखा गिरने की वजह से नहीं हुई है। मरीज को कई सारी बीमारियां पहले से थी। उसके फेफड़ों ने काम करना बंद कर दिया था। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें