फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद: एथलेटिक्स में दिखाया पैरा खिलाड़ियों ने दम, एकदिवसीय ट्रायल का हुआ आयोजन

Rahul Kumar Tiwari Updated Mon, 02 Mar 2026 07:27 PM IST

फरीदाबाद जिले के सेक्टर 12 स्थित खेल परिसर में सोमवार को राज्य स्तरीय पैरा एथलेटिक्स ट्रायल का आयोजन किया गया। इस एथलेटिक्स ट्रायल में हरियाणा के विभिन्न जिलों से आए पैरा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य की टीम में चयन के लिए भरकस प्रयास किया। इनमें रोहन, अजीत और पवन जैसे कुछ खिलाड़ियों ने भाला फेंक और लंबी कूद जैसी प्रतियोगिताओं सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। बता दें कि इन एथलेटिक्स ट्रायल में शॉटपुट, लंबीकूद, हाईजंप, 100, 200, 400 और एक हजार मीटर दौड़, 50 मीटर बैक रेस, डिस्कस थ्रो, भाला फेंक, रिले रेस, बॉल बैलेंसिंग रेस, सैक रेस और रस्साकशी सहित एथलेटिक्स के अन्य खेल खेले गए। इनमें हरियाणा के चार सौ से अधिक खिलाड़ियों ने दम दिखाया। हालांकि अभी तक किसी भी खेल में चयनित खिलाड़ियों के नाम की घोषणा नहीं की गई है। हरियाणा की पैरालंपिक कमेटी के आधिकारिक सदस्य सुरेंद्र यादव ने बताया कि सुबह नौ बजे से शुरू हुए ट्रायल शाम को करीब पांच बजे तक चले थे। ट्रायल प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब मंगलवार को सभी खेलों में राज्य की टीम में चयनित खिलाड़ियों के नामों की घोषणा की जा सकती है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें