गाजियाबाद से सामने आए जासूसी कांड मामले में फरीदाबाद से गिरफ्तार हुए पंक्चर दुकान संचालक नौशाद अली से मिलने वालों की तलाश में भी पुलिस जुटी है। पुलिस टीम ये पता लगा रही है कि बीते तीन महीने के दौरान, जब से नौशाद नचौली इलाके के पेट्रोल पंप पर पंक्चर की दुकान चला रहा था, यहां इससे कौन-कौन लोग मिलने आते थे। वहीं मामले को लेकर इलाके के लोगों में सोमवार को चर्चा का माहौल रहा। पेट्रोल पंप के कर्मचारी भी मीडिया से बात करने से बचते नजर आए।