फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: फरीदाबाद में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

राहुल तिवारी Updated Sat, 20 Dec 2025 10:55 PM IST

फरीदाबाद जिला मानसिक स्वास्थ्य विभाग द्वारा डॉक्टर मानसिंह, डिप्टी सिविल सर्जन की अध्यक्षता में आईटीआई सेक्टर-18, फरीदाबाद में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और समय रहते लक्षणों की पहचान कर उपचार के लिए प्रेरित करना रहा। इस अवसर पर क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट प्रीति यादव ने बताया कि दैनिक दिनचर्या में अचानक बदलाव जैसे खाने-पीने और सोने की आदतों में परिवर्तन, भूख कम या अधिक लगना, नींद कम या ज्यादा आना, चिड़चिड़ापन, बिना वजह उदासी, सिर में भारीपन, घबराहट, बेचैनी और छोटी-छोटी बातों पर अत्यधिक तनाव मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े लक्षण हो सकते हैं। इन्हें नजरअंदाज करने पर तनाव, डिप्रेशन या गंभीर मानसिक बीमारियां हो सकती हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें