फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हरियाणा रोडवेज सांझा मोर्चा यूनियन की साथ हुई बैठक, फिर से उठी कई पुरानी मांगें

अनुज कुमार Updated Fri, 06 Dec 2024 05:59 PM IST

हरियाणा रोडवेज सांझा मोर्चा यूनियन की ओर से कर्मचारियों की कुछ समस्याएं हैं। उन समस्याओं को लेकर 21 नवंबर तक वर्क्स मैनेजर को ज्ञापन दिया गया था। उन्हीं समस्याओं को लेकर कर्मचारी यूनियन की महाप्रबंधक लेख राज के साथ बृहस्पतिवार को बैठक हुई। जिसमें यूनियन की कुछ समस्याओं को हल किया गया। वहीं अन्य समस्याओं को भी जल्द ही हल कर दिया जाएगा इसका आश्वासन दिया गया। हरियाणा रोडवेज वर्क्स यूनियन के प्रधान जयपाल राठी, रोडवेज कर्मचारी यूनियन के प्रधान नरेश कुमार और सचिव सुरेंद्र ने बताया कि उनकी मांग है कि ग्रुप डी के कर्मचारियों की नियमानुसार पदोन्नति की जाए। ग्रुप डी के कर्मचारियों से उनके दायरे के अनुसार ही कार्य किया जाए। चालक, परिचालक व वर्कशॉप के कर्मचारियों को नियमानुसार छुट्टियां दी जाएं। कर्मचारियों के बकाया टीए जल्द से जल्द भुगतान किया जाए। प्रत्येक महीने की 21 तारीख को प्रत्येक कर्मचारी की सम्बन्धित ब्रांच द्वारा बकाया सीएल, एसएल, छुट्टी व रेस्ट की जानकारी दी जाए। इसके अलावा अगर अनुपस्थित है तो उसकी जानकारी भी दी जाए। इसके अलावा लम्बे समय से एक ही सीट पर कार्य कर रहे कर्मचारियों को नियमानुसार बदला जाए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें