फरीदाबाद सेक्टर-14 स्थित एक मकान में मंगलवार देर रात अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। हाउस नंबर 321 में लगी इस आग ने कुछ ही देर में पूरे घर को धुएं और लपटों से भर दिया। हालांकि पड़ोसियों की सतर्कता, फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई और समय रहते मकान खाली कराए जाने के कारण एक बड़ा हादसा टल गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।