फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद के उद्योगों पर दोहरी मार, पीएनजी के बाद अब डीजल के दामों ने बिगाड़ा बजट

Vijay Singh Pundir Updated Mon, 23 Mar 2026 03:06 PM IST

पश्चिम एशिया में जारी ईरान-इजराइल संघर्ष का सीधा असर अब फरीदाबाद के उद्योगों पर विभिन्न प्रकार से दिखने लगा है। वैश्विक अस्थिरता के कारण ईंधन की कीमतों में आए उछाल और बाधित होती सप्लाई चेन ने जिले की 25 हजार से अधिक औद्योगिक इकाइयों की कमर तोड़नी शुरू कर दी है।। पहले पीएनजी की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि और अब औद्योगिक डीजल के दामों में 22 रुपये प्रति लीटर के उछाल ने उद्यमियों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। जिले के उद्यमियों का कहना है कि लागत मूल्य में अचानक हुई इस वृद्धि ने उत्पादन गणित को पूरी तरह बिगाड़ दिया है। कुछ समय पहले पीएनजी के दाम 72 रुपये से बढ़कर सीधे 122 रुपये प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर (एससीएम) तक पहुंच गए थे। अब औद्योगिक डीजल के दामों में 22 रुपये की अतिरिक्त बढ़ोतरी ने और परेशानी बढ़ा दी है। उद्यमियों का है कि युद्ध के चलते समुद्री व्यापार मार्ग प्रभावित होने से फरीदाबाद का निर्यात और आयात भी बुरी तरह चरमरा गया है। इसके कारण यह महंगाई और भी भारी पड़ रही है। बता दें कि उद्योगों में जनरेटर सेट और अन्य मशीनों के संचालन के लिए डीजल का बड़े पैमाने पर उपयोग होता है। इसके साथ ही ट्रक और पिकअप जैसे वाहनों में मुख्य तौर पर डीजल का ही प्रयोग किया जाता है। ऐसे में उत्पाद एक जगह से दूसरी जगह भेजने में भी अब उद्यमियों को ज्यादा खर्च उठाना पड़ेगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें