फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: फरीदाबाद के सूरजकुंड मेले में हादसा का लाइव वीडियो, कई बार घूमा झूला और फिर धड़ाम से नीचे गिरा

अनुज कुमार Updated Sat, 07 Feb 2026 08:26 PM IST

सूरजकुंड मेले में उस समय हड़कंप मच गया जब एक झूला अचानक गिर गया। इस भयावह हादसे में पलवल में तैनात इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद की मौत हो गई, जो मेला ड्यूटी पर थे और झूले वाले क्षेत्र के इंचार्ज थे। अब तक हादसे में कुल 13 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। जानकारी के लिए बता दें कि झूला गिरने के समय उसमें लगभग 15 लोग सवार थे। हादसे के तुरंत बाद बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। इसी दौरान, मेले में स्टॉल लगाने वाले राघव पर भी झूले की ग्रिल गिर गई, जिससे उनके कंधे में चोट आई। राघव ने बताया कि वे घायलों की मदद करने का प्रयास कर रहे थे। प्रशासन की त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए, जिला उपायुक्त (डीसी) तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों के इलाज की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की। पुलिस ने बचाव कार्यों में किसी भी बाधा को रोकने के लिए मीडिया को घटनास्थल से दूर कर दिया। वहीं गेट नंबर दो पर भी हादसा हुआ इस हादसे ने सूरजकुंड मेले में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं, मेले के गेट नंबर दो का एक हिस्सा गिरने से भी एक व्यक्ति घायल हुआ है, जिसे उपचार के लिए बीके अस्पताल ले जाया गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें