फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा की कबड्डी चैंपियंस लीग में फरीदाबाद फाइटर्स की टीम को मिली लगातार छठी हार

सोनीपत में चल रही हरियाणा की कबड्डी चैंपियंस लीग में फरीदाबाद फाइटर्स की टीम को एक के बाद एक लगातार छठी हार झेलनी पड़ी है। बुधवार को देर रात तक चले मुकाबले में फरीदाबाद की टीम को गुरुग्राम गुरूज के खिलाफ हार झेलनी पड़ी। फरीदाबाद को गुरुग्राम की टीम से 24-39 के बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद अब टीम का सिर्फ एक मुकाबले शेष हैं। ऐसे में टीम कम से कम एक मुकाबला जीतकर अपनी साख बचाने का प्रयास करेगी। बता दें कि फरीदाबाद की टीम ने अब तक हुए छह मुकाबले पानीपत पैंथर्स, रोहतक रॉयल्स और करनाल किंग्स और सोनीपत, हिसार और गुरुग्राम से खेले हैं। इन सभी में टीम को हार का सामना करना पड़ा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें