जिले के राजकीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के अंतिम चरण में शिक्षा विभाग ने कक्षा एक से तीन तक के विद्यार्थियों के पहचान पत्र बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मार्च में वार्षिक परीक्षाएं संपन्न होने के बाद नया सत्र प्रारंभ होगा, ऐसे में पहचान पत्र बनने के बाद भी छात्र इनका उपयोग केवल एक महीने तक ही कर पाएंगे।