होली के त्योहार पर घर जाने के लिए ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ लग गई। यात्री रेलवे ट्रैक पार करके उलटी दिशा में भी खड़े हैं। इस तरह से अगर मान लिया दूसरी तरफ से कोई ट्रेन आ जाए तो बड़ी घटना घट सकती है। त्योहार के दिन लेकिन यहां पर रेलवे पुलिसकर्मी मौजूद तो हैं लेकिन किसी को रेलवे ट्रैक पर जाने से नहीं रोक रहे हैं। इस तरह पहले भी कई बार हादसे हो चुके हैं। लेकिन यह रेलवे पुलिस की लापरवाही त्योहार के दिन किसी भी यात्री पर भारी पड़ सकती है।