बल्लभगढ़ स्थित सीही रोड पर सिंगल धर्मशाला में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर विधायक मूलचंद शर्मा के बड़े भाई टिप्पर चंद शर्मा पहुंचे। इस शिविर में स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ आंखों की जांच और मुफ्त दवाइयां वितरित की गईं। यह शिविर आईएमटी उद्योग संघ फरीदाबाद के प्रधान प्रमोद राणा के द्वारा लगाया गया।