फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद: ऊंचे गांव मस्जिद में नमाज के बाद लोगों ने उठाई गाय को राष्ट्र पशु घोषित करने की मांग, जानें क्या कहा

फरीदाबाद के ऊंचे गांव स्थित मस्जिद में नमाज अदा करने के बाद लोगों ने आपसी भाईचारे का संदेश देते हुए एक-दूसरे के गले मिलकर सौहार्द का परिचय दिया। इस दौरान कुछ लोगों ने एक बैनर के माध्यम से अपनी मांगें भी रखीं। बैनर के जरिए लोगों ने मांग की कि गाय को राष्ट्र पशु घोषित किया जाए। साथ ही शहर में चल रहे बूचड़खानों को बंद करने की अपील भी की गई। लोगों का कहना था कि इस विषय पर सरकार को गंभीरता से विचार करना चाहिए और उचित कदम उठाने चाहिए। मौके पर मौजूद लोगों ने कहा कि उनकी यह मांग सामाजिक और धार्मिक भावनाओं से जुड़ी हुई है। वहीं, नमाज के बाद लोगों ने शांति और भाईचारे का संदेश देते हुए एकजुटता दिखाई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें