हरियाणा के फरीदाबाद जिला स्थित डबुआ थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। डबुआ कॉलोनी स्थित सरकारी स्कूल के पास बनी नाली में पॉलिथीन में लिपटा चार से पांच महीने के नवजात का भ्रूण मिलने से इलाके में रोष दिखाई दिया। सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और माहौल गमगीन हो गया।