फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद एसआईआर अभियान अंतिम चरण में, तीन दिन शेष, 60 फीसदी प्रपत्रों का डिजिटलाइजेशन पूरा

विकास कुमार Updated Sat, 11 Jul 2026 09:25 PM IST

फरीदाबाद में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान अब अपने अंतिम चरण में है। एसआईआर प्रक्रिया पूरी होने में अब केवल तीन दिन शेष हैं। शनिवार शाम तक जिले के सभी 1,650 बीएलओ ने शत प्रतिशत गणना प्रपत्र डाउनलोड और प्रिंट का कार्य पूरा कर लिया है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, जिले में 60 फीसदी गणना प्रपत्रों का डिजिटलाइजेशन किया जा चुका है। वहीं अन्य गणना प्रपत्र अभी डिजिटलाइजेशन की प्रक्रिया में हैं। 4,534 मतदाताओं (0.24 प्रतिशत) ने स्वयं ऑनलाइन सत्यापन किया है। बाकी सत्यापन बीएलओ द्वारा किया जा चुका है। डिजिटलाइजेशन के मामले में पृथला विधानसभा क्षेत्र 71 फीसदी के साथ सबसे आगे है। फरीदाबाद एनआईटी में 60 फीसदी, बड़खल में 60 फीसदी, फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र में 56 फीसदी, तिगांव विधानसभा क्षेत्र में 59 फीसदी और बल्लभगढ़ में 48 फीसदी गणना प्रपत्रों का डिजिटलाइजेशन किया जा चुका है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें