फरीदाबाद पुलिस की सामुदायिक पुलिसिंग सेल द्वारा समाज में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से के.एल. मेहता स्कूल, सेक्टर-17 फरीदाबाद में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में करीब 400 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान निरीक्षक सुनीता, प्रभारी सामुदायिक पुलिसिंग सेल फरीदाबाद ने विद्यालय के अध्यापकों व विद्यार्थियों को नशा न करने तथा नशा से दूर रहने की शपथ दिलाई गई।