गांव सरूरपुर में 11 मार्च को सुनार की दुकान पर हुई 50 लाख की जूलरी लूट के मामले का तीसरा आरोपी मंगलवार सुबह सूरजकुंड के पास क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 के साथ हुई मुठभेड़ में घायल हो गया। उसके पैर में गोली लगी है। आरोपी का नाम धर्मबीर यादव उर्फ बाबू है जो संभल का रहने वाला है।