खेड़ी गुुजरान स्थित एकेपी क्रिकेट मैदान पर शनिवार को कॉर्पोरेट टूर्नामेंट में स्काई हॉक्स और बारासिंघा के बीच मुकाबला खेला गया। बारासिंघा ने स्काई हॉक्स को इस मुकाबले में बेहद आसानी से आठ विकेट से हरा दिया। 20 ओवर के इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए स्काई हॉक्स की टीम 19.2 ओवर में सिर्फ 125 रनों पर ऑल आउट हो गई। इसके जवाब में बल्लेबाजी को आई बारासिंघा ने सिर्फ 14.3 ओवर में 126 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। मैच में स्काई हॉक्स की ओर से तरुण सेठी ने सर्वाधिक 34 और हनी ने 24 रनों की पारी खेली। वहीं बारासिंघा की ओर से शैलेष गोयल ने चार और आशीष ने तीन विकेट लिए। इसके जवाब में बारासिंघा की ओर से बल्लेबाजी को आए वरुण कुमार ने 45 रनों की पारी खेली जबकि अमित कौशल ने नाबाद 30 और अतुल ने नाबाद 28 रनों का योगदान दिया। स्काई हॉक्स की ओर से हितेश भाटिया और रविन सिंह ने नाबाद एक-एक विकेट लिया।