फरीदाबाद के गांव शाहपुर कलां के पास आगरा नहर पर बने दो लेन के पुल को फरवरी के महीने में लोगों के लिए शुरू कर दिया था। कुछ दिनों पहले हुई बरसात की वजह से पुल के साथ में बनाई गई अप्रोच रोड धंस गई है। जिससे उस रास्ते से गुजरने वाले वाहनों को डर लगा रहता है कि आने वाले दिनों में कोई बड़ा हादसा ना हो जाए।