बल्लभगढ़। जवाहर काॅलोनी में परचून की दुकान चलाने वाले दुकानदार से तलवार के बल पर रंगदारी मांगने और नकदी लूटने का मामला सामने आया है। दुकानदार का आरोप है कि बाइक सवार तीन बदमाश दुकान पर आए और हर महीने दस हजार रुपये रंगदारी देने का दबाव बनाया। जब उन्होंने विरोध किया तो आरोपी उनकी दुकान के गल्ले से नकदी लूटकर ले गया। थाना सारण पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।