वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को देश का बजट पेश किया। इस बजट में मध्यम वर्ग को बड़ी राहत दी गई है। अब 12 लाख रुपये तक की आमदनी आयकर के दायरे से बाहर होगी। वित्त मंत्री ने कहा कि 12 लाख रुपये तक की आमदनी पर अब कोई आयकर नहीं लगेगा। इसमें जब स्टैंडर्ड डिडक्शन भी जोड़ देंगे तो वेतनभोगी लोगों के लिए 12.75 लाख रुपये की करयोग्य आय पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। इसी मुद्दे पर उद्यमियों ने फरीदाबाद एनआईटी दो में बजट पर चर्चा की।