फीरादाबाद शहर के व्यस्ततम इलाकों में से एक नीलम मेट्रो स्टेशन के बाहर हर दिन जाम की स्थिति बनना आम हो गया है। इसकी सबसे बड़ी वजह है स्टेशन के बाहर ऑटो चालकों का अतिक्रमण। ऑटो चालकों ने अनियमित रूप से खड़े किए गए वाहन न केवल ट्रैफिक व्यवस्था को प्रभावित कर रहे हैं, बल्कि राहगीरों और निजी वाहन चालकों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।