फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद: नमन के शतक और निहाल के ऑल राउंड प्रदर्शन से जीता टाइगर्स क्लब

फरीदाबाद। खेड़ी गुजरान स्थित एकेपी क्रिकेट मैदान पर बृहस्पतिवार को खेले गए मुक़ाबले में टाइगर्स स्पोर्ट्स क्लब ने एकेपी क्रिकेट अकादमी को 18 रनों से हरा दिया। टाइगर्स के लिए नमन ने शतकीय पारी खेलकर और नेहाल ने छह विकेट लेकर और अर्धशतक लगाकर टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 40 ओवर के मुक़ाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए टाइगर्स ने 272 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में बल्लेबाजी को आई एकेपी 36.2 ओवर में सिर्फ 254 रनों पर ऑल आउट हो गई। टाइगर्स के लिए नमन भारद्वाज ने सर्वाधिक 104 रन बनाए जबकि निहाल सिंह ने 58 रनों की पारी खेली। एकेपी के लिए मोहम्मद फरहान ने चार जबकि सात्विक बब्बर और नितिन ने दो-दो विकेट चटकाए। इसके जवाब में एकेपी कि ओर से बल्लेबाजी को आए कृष्णा सिंह ने 61 रन बनाए। वहीं शौर्य शर्मा ने 45 और गर्वित ने 43 रनों का योगदान दिया। टाइगर्स के लिए निहाल सिंह ने महज 35 रन देकर छह विकेट झटके जबकि मोनू को तीन विकेट मिले।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें