फरीदाबाद में करोड़ों रुपये खर्च कर बनाए गए साइकिल ट्रैक आज अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहे हैं। जिन ट्रैक पर लोगों को साइकिल चलानी थी, वहां अब अवैध पार्किंग, अतिक्रमण, झुग्गियां और कचरे का कब्जा है। हैरानी की बात यह है कि एक तरफ नगर निगम 100 किलोमीटर नए साइकिल ट्रैक बनाने की तैयारी कर रहा है। वहीं, दूसरी ओर पहले से बने ट्रैक प्रशासन की अनदेखी के कारण पूरी तरह बेकार हो चुके हैं। प्रशासन ने करोड़ों रुपये खर्च कर सेक्टर-11, 12, 15, 15ए, 21, 28 और 29 समेत कई इलाकों में आधुनिक साइकिल ट्रैक बनाया था। कई स्थानों पर ट्रैक को अस्थायी पार्किंग में बदल दिया गया है, जहां दिनभर वाहन खड़े रहते हैं।