फरीदाबाद जिले में एसआईआर अभियान के तहत मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए बड़े स्तर पर सत्यापन किया जाएगा। चुनाव आयोग के अनुसार जिले के 5.09 लाख मतदाताओं का क्रॉस सत्यापन होगा। इसके अलावा 1.91 लाख मतदाता दूसरे स्थानों पर शिफ्ट हो चुके हैं, जबकि 32,316 मतदाताओं का वोटर आईडी कार्ड एक से अधिक स्थानों पर दर्ज हैं। वहीं, 58,837 मतदाताओं की मृत्यु होने के कारण उनके रिकॉर्ड का भी सत्यापन किया जाएगा।