फरीदाबाद सेक्टर 74 में मुख्यमंत्री उड़ान दस्ते ने एक अवैध रूप से चल रही आर्य वॉशिंग कपंनी में छापा मारा है। बताया जा रहा है कि यहां पर कपड़ों को रंगने का काम किया जाता है। जिसमें जींस और अन्य कपड़े कलर किए जाते हैं। मौके पर पहुंची मुख्यमंत्री उड़न दस्ते की टीम ने वहां पर काम कर रहे कर्मचारियों से पूछताछ की।