ओल्ड फरीदाबाद के अहीरवाड़ा क्षेत्र में जीएसटी (जीएसटी) चोरी की गुप्त सूचना पर मुख्यमंत्री उड़न दस्ते ने बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार को टीम ने एक किराना स्टोर और उसके चार गोदामों पर औचक छापेमारी की, जहां भारी मात्रा में बिना बिल के स्टॉक पाया गया। विभाग को अंदेशा है कि यहां लंबे समय से टैक्स चोरी का खेल चल रहा था।मुख्यमंत्री उड़न दस्ता, फरीदाबाद को सूचना मिली थी कि अहीरवाड़ा स्थित गर्ग प्रोविजन स्टोर के संचालक प्रवीण गर्ग बिना बिल के सामान की खरीद-फरोख्त कर रहे हैं। सूचना के आधार पर उड़न दस्ते ने तत्काल डीईटीसी फरीदाबाद ईस्ट कार्यालय से संपर्क किया। इसके बाद ईटीओ गौरव झलानी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर दुकान नंबर 516 पर धावा बोला गया।