फरीदाबाद में बाईपास से सेक्टर 14 की तरफ जाने वाले रास्ते पर पुलिस द्वारा बताया जा रहा है कि एक कार थार को बचाने के चक्कर में दीवार में जा घुसी। कार में दो युवक सवार थे। कार चालक सेक्टर तीन का रहने वाला है। वह मथुरा रोड से बाईपास की तरफ आ रहा था। तभी सामने से आ रही थार को बचाने के चक्कर में संतुलन बिगड़ने पर कार दीवार में जा घुसी। मौके पर पहुंची पुलिस कार्रवाई कर रही है।