फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बल्लभगढ़ में मलेरना रोड पर ब्रेजा ने स्विफ्ट में मारी टक्कर

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में मलेरना रोड पर ब्रेजा (कार) ने सामने से मारुति स्विफ्ट में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्विफ्ट सड़क किनारे झाड़ियों में जा गिरी। हादसे में स्विफ्ट में सवार एक महिला सहित कई लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। सुभाष कॉलोनी निवासी कुलदीप ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ उत्तर प्रदेश के छाता क्षेत्र में एक शोक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। मलेरना रोड पर अचानक तेज रफ्तार में आ रही ब्रेजा कार ने उनकी स्विफ्ट कार को सामने से टक्कर मार दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें