हरियाणा विधानसभा के उप सभापति कृष्ण लाल मिड्डा और हरियाणा के पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने आगामी 14 अगस्त को होने वाले राज्य स्तरीय विभाजन विभीषिका के राज्य स्तरीय कार्यक्रम को लेकर बैठक की। 14 अगस्त को होने वाले कार्यक्रम में सीएम भी शामिल होंगे। इस मौके पर विधानसभा उप सभापति ने कहा कि उस समय कुर्सी के लालच में नेहरू और जिन्ना के कारण कई लोगों की मौत हुई थी। भारत में कई लोगों ने अपनी बेटियों की इज्जत बचाने के लिए उन्हें रोटी में जहर मिलाकर दिया था। उस समय हुई सभी मौतों का कारण कुछ नेताओं का कुर्सी का लालच था।