उत्तराखंड के देहरादून में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय लॉन टेनिस चैंपियनशिप में फरीदाबाद की अदिति रावत ने इतिहास रच दिया है। अदिति ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए न सिर्फ चैंपियनशिप की ट्रॉफी अपने नाम की, बल्कि 2.50 लाख रुपये की प्राइज मनी भी हासिल की। पूरे टूर्नामेंट में अदिति का दबदबा इस कदर रहा कि वे अपने सभी पांचों मुकाबलों में अविजित रहीं।