फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद में 25 नई खेल नर्सरी शुरू, खिलाड़ियों को डाइट के लिए हर माह मिलेगी राशि

Rahul Kumar Tiwari Updated Fri, 03 Apr 2026 09:21 PM IST

फरीदाबाद जिले में खेल निदेशालय द्वारा खेल नर्सरी की नई सूची जारी कर दी गई है। इसके तहत जिले में 25 नई खेल नर्सरी संचालित की जाएंगी। इनमें से 13 नर्सरी राजकीय विद्यालयों को आवंटित की गई हैं। यह पहली बार है जब जिले में इतनी संख्या में खेल नर्सरी शुरू की जा रही हैं, जिससे खिलाड़ियों को स्थानीय स्तर पर बेहतर प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा। खेल नर्सरी में चयनित खिलाड़ियों को सरकार की ओर से विशेष सुविधाएं दी जाएंगी। जानकारी के अनुसार प्रत्येक खिलाड़ी के बैंक खाते में डाइट के लिए हर महीने तीन हजार रुपये की राशि भेजी जाएगी। इसके अलावा खिलाड़ियों को नियमित रूप से सुबह और शाम अभ्यास कराया जाएगा, ताकि उनकी खेल क्षमता को निखारा जा सके। योजना के तहत खिलाड़ियों के लिए अभ्यास में नियमित उपस्थिति अनिवार्य होगी। प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने के लिए खिलाड़ियों को तय न्यूनतम दिनों तक अभ्यास करना जरूरी होगा। इसके लिए रोजाना हाजिरी दर्ज की जाएगी, जिससे पारदर्शिता बनी रहे। नई नर्सरी शुरू होने के बाद जिले में कुल खेल नर्सरी की संख्या बढ़कर 35 हो गई है। इनमें से 10 नर्सरी सेक्टर-12 स्थित राज्य खेल परिसर और सेक्टर-30 के इंडोर स्टेडियम में खेल विभाग के प्रशिक्षकों की देखरेख में चलाई जा रही हैं। जिले के विभिन्न विद्यालयों और स्थानों पर एथलेटिक्स, कबड्डी, हॉकी, फुटबॉल, जूडो, ताइक्वांडो, वॉलीबॉल, वेटलिफ्टिंग, योग, हैंडबॉल, रेसलिंग, कराटे, बेसबॉल, क्रिकेट और सॉफ्टबॉल जैसे खेलों की नर्सरी संचालित होंगी। इस पहल से जिले के खिलाड़ियों को अपने ही क्षेत्र में प्रशिक्षण मिलेगा और उन्हें आगे बढ़ने के बेहतर अवसर मिलेंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें